Garhwa News: सर्पदंश से महिला घायल
गढ़वा, अगस्त 19 -- Garhwa News: भवनाथपुर। केतार प्रखंड मुख्यालय के पाल नगर निवासी मदन साह की पत्नी फुला देवी बुधवार की सुबह सर्पदंश से गंभीर हो गई। परिजनों ने तत्काल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर भर्ती कराया। बताया गया कि फुला देवी सुबह खेत में घास काट रही थी। उसी दौरान घास में छिपे सांप ने उनके पैर में डंस लिया। सांप के डंसते ही उसने शोर मचाया। उसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसकी जानकारी परिजनों को दी। ग्रामीणों ने बरसात के मौसम में खेतों और आसपास के इलाकों में सांप निकलने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.