Garhwa News: सर्पदंश से बच्चे की मौत
गढ़वा, अगस्त 24 -- Garhwa News: खरौंधी। थानांतर्गत राजी पिंडरही निवासी स्वर्गीय बाबूलाल उरांव के 8 वर्षीय पुत्र अमरेश कुमार का रविवार शाम जहरीली सांप काटने से मौत हो गई। सोमवार सुबह पुलिस प्रशासन ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बच्चे की मौत से घर के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
परिवार का दुःख परिजनों ने बताया रविवार शाम अमरेश घर के समीप खेल रहा था। जहां आसपास के खेतो में मक्का, धान की फसल और कुछ झाड़ी है। खेलने के क्रम में झाड़ी से जहरीला सांप निकलकर उसे काट लिया। सांप काटने के बाद नावाडीह स्थित आयुष्मान आरोग्यम मंदिर ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सामाजिक समर्थन मृतक के पिता बाबूलाल उरांव का चार साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। मृतक बाबूलाल की पत्नी रसीला कुंवर किसी तरह गांव घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.