गढ़वा, जुलाई 5 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जिलांतर्गत डंडा प्रखंड के कोटा गांव में बीते दो जुलाई को सर्पदंश से बेचन महतो की पुत्री किरण कुमारी दर्दनाक मौत होने व उसी दिन अज्ञात जंतु के काटने से तीन बच्चियों और एक बच्चे के घायल होने की घटना पर झामुमो जिला कमेटी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के निर्देश पर झामुमो जिला कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल तत्काल कोटा गांव पहुंचा और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उस दौरान जिलाध्यक्ष शंभू राम ने पीड़ित परिजनों को पूर्व मंत्री की ओर से आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा खड़ा रहेगा : चित्रगुप्तघटना का अवलोकन प्रतिनिधिमंडल ने गांव में सर्पदंश क...