Garhwa News: सर्पदंश से पांच वर्षीय बच्ची की मौत
गढ़वा, नवम्बर 9 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के भीलमा गांव में रविवार को सर्पदंश से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। उपेंद्र प्रजापति की पुत्री आराध्या कुमारी की मौत के बाइ परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार आराध्या घर के पास रखे गोइठे से जलावन निकाल रही थी। उसी दौरान गोइठे में छुपे विषैले सांप ने उसके पैर में डंस लिया। सांप के डंसते ही बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मझिआंव पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान ही बच्ची की मौत हो गई। उससे घर में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.