गढ़वा, जुलाई 14 -- Garhwa News: गढ़वा। मझिआंव थाना क्षेत्र के बिडंडा गांव निवासी रामप्रवेश ठाकुर का पुत्र 10 वर्षीय अंकुश कुमार ठाकुर सांप काटने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अंकुश अपने घर के दरवाजे पर खेल रहा था। उसी क्रम में सांप में उसके दाएं पैर में काट लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: सर्पदंश से घायल यह भी पढ़ें- Kodarma News: सर्पदंश से तीन वर्षीय बच्ची घायल, उपचार के बाद खतरे से बाहर यह भी पढ़ें- Garhwa News: जहरीले सांप ने किशोरी को डंसा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...