Garhwa News: सर्पदंश से जख्मी
गढ़वा, जुलाई 23 -- Garhwa News: गढ़वा। मझिआंव थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामा पासवान की पुत्री 16 वर्षीया मधु कुमारी को सांप ने डंस लिया। उससे वह जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में मधु ने बताया कि वह अपने घर से खेत में धान रोपने के लिए गई हुई थी। उसी क्रम में सांप ने उसके बाएं पैर में डंस लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे आनन -फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सतगावां में सर्पदंश से युवक की हालत गंभीर, कोडरमा रेफर यह भी पढ़ें- Garhwa News: हरिगावां गांव की महिला सर्पदंश से घायल यह भी पढ़ें- Biharsharif News: एक ही दिन में सर्पदंश से पीड़ित 5 मरीज पहुंचे सदर अस्पताल
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.