गढ़वा, अगस्त 2 -- Garhwa News: भवनाथपुर। थाना क्षेत्र के मकरी आसना बांध टोला निवासी गोरख नाथ यादव के 14 वर्षीय पुत्र को दीपक कुमार को रविवार रात छत पर खेलने के दौरान एक करैत सांप ने काट लिया। उसकी सूचना घर वाले को मिलते ही लोग तुरंत इलाज के लिए सीएचसी पहुंचे जहां चिकित्सक सूर्यकांत कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बारे में दीपक ने बताया कि रात में अपने भाई बहनों के साथ घर के छत पर खेल रहा था। उसी दौरान उसके पैर से सांप लिपट गया। डॉ सूर्यकांत ने लोगों से अपील किया कि किसी भी जहरीले जंतु के काटने के बाद बिना समय गंवाए अस्पताल पहुंचे। यह भी पढ़ें- Garhwa News: अलग-अलग जगहों पर सर्पदंश से तीन गंभीर समय पर इलाज से मरीज की जान बचाई जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...