गढ़वा, अगस्त 16 -- Garhwa News: धुरकी। थाना क्षेत्र अंतर्गत केतमा गांव के खाला दामर टोले में संर्पंश से 17 वर्षीया किशोरी सीमा कुमारी की मौत हो गई। मृतका की पहचान खाला दामर टोले निवासी अर्जुन भुईयां की पुत्री सीमा कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुरुवार देर शाम सीमा अपनी बुआ और बहन के साथ घर के बाहर जमीन पर सोई हुई थी। उसी दौरान रात में सांप ने बीच में सो रही सीमा के बाएं हाथ की अंगुली में डंस लिया। सांप के डंसने के बाद सीमा की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके उपचार की व्यवस्था करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई। आनन फानन में परिजन गांव में ही झाड़ फूंक कराने लगे। स्थिति बिगड़ने पर सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...