Garhwa News: सर्पदंश पीड़िता को लेकर सीएचसी पहुंचीं जिला पार्षद, कराया इलाज
गढ़वा, अक्टूबर 22 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के सरईया गांव निवासी 32 वर्षीया संगीता देवी को गुरुवार की सुबह सांप ने डंस लिया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला पार्षद रंजनी कुमारी उर्फ रंजनी शर्मा उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर पहुंचीं। उन्होंने चिकित्सकों की मौजूदगी में पीड़िता की जांच और इलाज की व्यवस्था में सहयोग किया। सीएचसी में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार सिंह और एएनएम अंचला कुमारी की देखरेख में संगीता का प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल में मरीज की जांच कराई गई। चिकित्सक के परामर्श पर आवश्यक इंजेक्शन देने के बाद मरीज को निगरानी में रखा गया। जिला परिषद सदस्य पूर्व में सीएचसी भवनाथपुर में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं। स्वास्थ्य केंद्र में काम करने के दौरान प्राप्त अनुभव के आधार पर उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.