गढ़वा, जुलाई 22 -- Garhwa News: श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, नगर ऊंटारी में बुधवार को नव नामांकित कक्षा नौवीं व ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के स्वागत व दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए सम्मान सह विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय से उत्तीर्ण होकर आगे की पढ़ाई के लिए जा रहे विद्यार्थियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह के दौरान वर्ष 2026 की दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा में सभी संकायों में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रथम पांच-पांच विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न, पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : ...