गढ़वा, जुलाई 4 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल ओबरा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को एमडीएम और अल्पाहार नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को मध्याह्न भोजन दोपहर 2.30 बजे मिला वह भी मेनू के अनुसार नहीं मिला। स्कूल में अध्ययनरत छात्र प्रेम सागर, निरंजन कुमार यादव, मुन्ना कुमार यादव, कुणाल कुमार यादव, अमन कुमार, रजनीकांत, शिवम कुमार, अजीत कुमार, उपेंद्र कुमार, पुष्पा कुमारी, सुषमा कुमारी, छोटी कुमारी, सुगंधा कुमारी, शोभा कुमारी सहित अन्य ने यह जानकारी दी। सभी भूखे से व्याकूल थे। उन्होंने बताया कि घर से सुबह खाकर आए थे। हंगामा करने के बाद दो बजे के बाद भोजन मिला। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि शौचालय का ताला बंद रहता है। उसके कारण उन्हें बाहर जाना पड़ता है। विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीनाथ मेहता और संयोजिका ग...