गढ़वा, अगस्त 24 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त -सह- जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के तकनीकी पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। साथ ही उन्होंने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की अद्यतन भौतिक एवं वित्तीय प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। डीसी ने बैठक में सभी विभागों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पादरर्शिता के साथ कार्य निष्पादन का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...