गढ़वा, सितम्बर 1 -- Garhwa News: डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित एमबीबीएस चिकित्सक डॉ. प्रतिमा कुमारी की अन्यत्र प्रतिनियुक्ति का असर प्रखंड क्षेत्र की महिला मरीजों पर पड़ना शुरू हो गया है। उक्त चिकित्सक के नहीं रहने से महिलाओं का इलाज नहीं हो पा रहा है। मजबूरन उन्हें अस्पताल के पुरुष चिकित्सकों से इलाज कराना पड़ रहा है। डॉ. प्रतिमा पिछले एक वर्ष से सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्ति पर हैं। गांव स्तर की महिलाएं जहां पुरुषों के सामने अपनी बीमारी बताने से कतराती हैं, वहीं मजबूरी में उन्हें पुरुष चिकित्सकों के सामने अपनी समस्या बतानी पड़ रही है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से डंडई सीएचसी में एकमात्र महिला चिकित्सक की पदस्थापना की गई थी। उसके बावजूद उक्त चिकित्सक की सेव...