गढ़वा, जुलाई 3 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत सुधारने के लिए लागू की कई योजनाएं धरातल पर पहुंचते ही दम तोड़ रही हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में सतरंगी चादर योजना की है। सदर अस्पताल में मरीजों के बेड पर सप्ताह में प्रत्येक दिन अलग-अलग रंग के अनुसार चादर बिछाने की सतरंगी योजना तकरीबन बंद कर दी गई है। वार्डों में बेड पर अलग-अलग रंग के चादर मिलते हैं। वहीं कई बेड तो बगैर चादर के मिलते हैं। सरकार की अस्पतालों में सतरंगी चादर योजना फेल है। सतरंगी चादर योजना को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई। एक साल में कई बार चादर की खरीदारी की गई है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: सदर अस्पताल के अव्यवस्था के खिलाफ जिला परिषद अध्यक्ष ने जतायी नाराजगी उसमें से अधिसंख्य चादर फट व सड़ गईं। नतीजा है कि सभी रंग की चाद...