गढ़वा, अगस्त 18 -- Garhwa News: श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। नगर पंचायत क्षेत्र के बंशीधर रोड में सड़क पर अतिक्रमण किए जाने के कारण आम लोगों, वाहन चालकों एवं श्री बंशीधर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई लोग राष्ट्रीय राजमार्ग से श्री बंशीधर मंदिर को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क के हिस्से में वाहन खड़ा करने और मवेशियों को बांधने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है।

स्थानीय नागरिकों की समस्याएं स्थानीय नागरिकों के अनुसार उक्त सड़क श्री बंशीधर मंदिर जाने के लिए प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन, स्थानीय लोग और दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु आवागमन करते हैं। सड़क के किनारे वाहन खड़े किए जाने और गायों को बांध दिए जाने के कारण सड़क की चौड़ाई कम ...