Garhwa News: सड़क दुर्घटना में महिला घायल
गढ़वा, सितम्बर 22 -- Garhwa News: गढ़वा। जिलांतर्गत केतार गांव निवासी जितेंद्र राम की पत्नी कौशल्या देवी मंगलवार को मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि वह अपने घर के सदस्य के साथ किसी काम से केतार बाजार जा रही थी। उसी क्रम में चलती मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.