गढ़वा, जुलाई 8 -- Garhwa News: गढ़वा। रंका थानांतर्गत गौरगाड़ा गांव निवासी एक ही परिवार के तीन लोग सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों की पहचान आशीष कुमार सोनी (33 वर्ष), उसकी पत्नी सीमा देवी (30 वर्ष) तथा उनका छह वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों अपने घर गौरगाड़ा से गढ़वा की ओर आ रहे थे। उसी दौरान अन्नराज डैम घाटी के पास जानवर को बचाने के क्रम में उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उससे तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...