गढ़वा, जुलाई 7 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बुका गांव में सोमवार की देर शाम 13 वर्षीय किशोर की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान कांडी थाना क्षेत्र के शिवरी गांव निवासी चंदेश्वर पासवान के पुत्र विक्रमा कुमार के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से अपने नाना बुका निवासी दुखनंदन राम के घर रह रहा था। यह भी पढ़ें- Nawada News: आर्यन हत्याकांड की एसपी ने की जांच, दिए निर्देशमृतक के परिजनों द्वारा आरोप घटना के बाद परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार किए जाने की सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना के एएसआई उपेंद्र कुमार राम पुलिस बल के साथ श्मशान घाट पहुंचे। वहां शव को अपने कब्जे में ले लिया। थाना में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार वर्ष 2009 ...