Garhwa News: संकट मोचन मंदिर के समीप जरूरतमंदों को कराया गया भोजन
गढ़वा, अक्टूबर 6 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। गढ़वा सोशल वर्कर जनकल्याण फाउंडेशन के तत्वावधान में रंका मोड़ स्थित संकट मोचन मंदिर के समीप साप्ताहिक भंडारा का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर विकास कुमार उर्फ भैरव ने मंगलवार को जरूरतमंदों के बीच भोजन बांटकर अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर संस्था के संचालक आकाश केशरी ने दीपाली को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए भंडारे में सहयोग करने वाले सदस्यों और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताया। मौके पर शुभम केशरी, अनमोल कश्यप, यश गुप्ता, पियूष गुप्ता, बाला केशरी, मीडिया प्रभारी अंशु कांस्यकार समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.