गढ़वा, जुलाई 8 -- Garhwa News: केतार। सदर पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार ने पंचायत क्षेत्र के दो गरीब मृतक परिवारों को श्राद्धकर्म के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। उन्होंने केतरी निवासी स्व. जीरा कुंवर और केतार निवासी स्व. लक्ष्मण राम के परिजनों के घर पहुंचकर सामग्री सौंपी और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि दोनों परिवार आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर हैं। ऐसे समय में समाज और जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वह जरूरतमंदों के साथ खड़े रहें। उन्होंने कहा कि पंचायत की जनता ही उनका परिवार है और किसी भी व्यक्ति को संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। सेवा और जनकल्याण ही उनकी प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता की जाती रहेगी। मौके पर वीर बहादुर राम, अमृत कुमार, दीनानाथ राम, श्यामा र...