गढ़वा, अगस्त 25 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बुका गांव निवासी 62 वर्षीय हृषिकेश राउत की सोमवार की रात संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मंगलवार की सुबह उनका शव घर के समीप सड़क किनारे एक बेकरी की दुकान के पास पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार हृषिकेश राउत सोमवार की रात अपने गोतिया आनंद देव राउत के श्राद्धकर्म में शामिल होने गए थे। वहां भोजन करने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रहे थे। उसी दौरान घर के समीप सड़क किनारे संदिग्ध स्थिति में उनकी मौत हो गई। मंगलवार की सुबह सड़क किनारे शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना भवनाथपुर थान...