गढ़वा, सितम्बर 11 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनीं। सर्वप्रथम सदर प्रखंड के सोनपुरवा के वार्ड नंबर 3 निवासी अनिल कुमार पासवान ने आवेदन समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत आवास की स्वीकृति देने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि वह एक अत्यंत निर्धन परिवार से संबंध रखते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है। उनके पास कोई पक्का मकान नहीं है। वर्तमान में वह भाड़े के मकान में निवास करते हैं। उन्होंने दिए गये आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना आच्छादित करने की मांग की। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस पर सुनी नागरिकों क...