गढ़वा, जुलाई 16 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। मानसून की बारिश आशानुकूल नहीं होने किसानों में छायी मायुशी के बीच धान की रोपनी शुरू हो गई है। 24 जून से शुरू हुए आसाढ़ महीना का करीब 15 दिन गुजर गुजर चुका है। जून महीने में जहां महज 15.6 मिमी बारिश हुई थी वहीं जुलाई महीने में अबतक 91.9 मिमी बारिश ही हुई है। कुल मिलाकर अबतक महज 107.5 मिमी ही बारिश हुई है जबकि पिछले साल जून महीने में ही 158.8 मिमी बारिश हो चुकी थी। वहीं जुलाई महीने में 381.9 मिमी बारिश हुई थी। 29 जुलाई तक रहने वाले आसाढ़ महीने के बाकी बचे दिनों में अब संभावित बारिश पर किसानों की नजरें हैं। कम बारिश होने के कारण कृषि कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। अबतक महज 35 हेक्टेयर में ही धान की रोपनी हुई है। यह भी पढ़ें- उत्तर बिहार में बाढ़, नालंदा की 40 नदियों में उड़ रही धूलफसल की स्थिति...