गढ़वा, अगस्त 25 -- Garhwa News: मेराल, प्रतिनिधि। शिव मंदिर में रुद्राभिषेक के बाद 24 घंटे का अखंड रामचरितमानस पाठ प्रखंड के रेजो गांव स्थित चौबे टोला के शिव मंदिर में बाबा राजकुमार चौबे की स्मृति व शिव मंदिर निर्माण की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। उसके बाद 24 घंटे का श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ प्रारंभ किया गया। उसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: 108 पार्थिव शिवलिंग का हुआ महारुद्राभिषेकधार्मिक अनुष्ठान का आयोजन अखंड पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने बारी-बारी से श्रीरामचरितमानस का पाठ कर भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके जीवन चरित्र का स्मरण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय व...