गढ़वा, सितम्बर 5 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड कृषि कार्यालय में शनिवार को बीटीएम राकेश कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अग्रगति इंडिया के सीएफएल प्रखंड समन्वयक वीरेंद्र ठाकुर ने किसानों और ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न वित्तीय एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। वीरेंद्र ने प्रधानमंत्री जन-धन खाता, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना और साइबर क्राइम से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। उसके अलावा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि केसीसी के लिए आवेदन फार्म के साथ केवाईसी दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक, भूमि से संबंध...