गढ़वा, जुलाई 16 -- Garhwa News: बड़गड़, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत टेहरी पंचायत में गुरुवार को झारखंड ग्रामीण बैंक की ओर से विशेष केवाईसी अद्यतन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपने बैंक खातों का केवाईसी अपडेट कराया। पंचायत स्तर पर आयोजित इस शिविर से ग्रामीणों को बैंक शाखा तक जाने की परेशानी से राहत मिली। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को सुगम बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराना तथा खातों के संचालन में आने वाली समस्याओं का समाधान करना था। बैंक अधिकारियों ने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर मौके पर ही केवाईसी की प्रक्रिया पूरी की। साथ ही ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं, साइबर ठगी से बचाव, खातों की सुरक्षा तथा समय-समय पर केवाईसी अपडेट कराने के महत्व की जानकारी भी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...