Garhwa News: शिक्षा, अनुशासन और संस्कार के बल पर ही बनेगा विकसित भारत: केशरी
गढ़वा, अक्टूबर 15 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। शिक्षा, अनुशासन और संस्कार के बल पर ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है। विद्यार्थियों को केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि ज्ञान, नैतिकता, कर्मठता और वैज्ञानिक सोच को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उक्त बातें गुरुवार को जीएन कान्वेंट प्लस टू स्कूल के निदेशक मदन प्रसाद केशरी ने विश्व छात्र दिवस और पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक, उपप्राचार्य बसंत ठाकुर और वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने डॉ कलाम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की। उस दौरान विद्यार्थियों को डॉ कलाम के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। विद्यार्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.