गढ़वा, अगस्त 2 -- Garhwa News: मझिआंव। बरडीहा प्रखंड अंतर्गत ओबरा स्थित पीएमश्री हाई स्कूल की हेड मास्टर अमिता कुमारी के खिलाफ विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीनाथ मेहता और संयोजिका गीता देवी की ओर से की गई शिकायत पर जांच की गई। डीसी को दिए शिकायत के आलोक में जांच की गई। जांच रिपोर्ट डीसी को सौंपी गई है। मालूम हो कि हेडमास्टर अमिता के पति भवनाथपुर प्रखंड में रोजगार सेवक के पर पर कार्यरत हैं। उसके बाद भी उनका स्कूल की गतिविधियों में हस्तक्षेप रहता है। एमडीएम का संचालन सही तरीके से नहीं होता है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: लातदाग स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर पर प्रपत्र क गठित, तीन का वेतन कटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...