Garhwa News: शांतिपूर्ण दुर्गापूजा संपन्न होने पर पूजा समितियों को दी बधाई
गढ़वा, अक्टूबर 22 -- Garhwa News: भवनाथपुर। थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने थाना क्षेत्र में शारदीय नवरात्र और दशहरा पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर सभी दुर्गापूजा समितियों और क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूजा समितियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के सहयोग की सराहना की। थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हैं। सभी के सामूहिक सहयोग से ही पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों को दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी आपसी एकता और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। उन्होंने शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने वाली सभी पूजा समितियों और ग्रामीणों के प्रति आभार जताया। यह भी पढ़ें- Sita...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.