गढ़वा, नवम्बर 25 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को जिला कृषि विभाग की आत्मा इकाई की ओर से किसानों के बीच शत-प्रतिशत अनुदान पर रबी फसलों के बीज वितरित किए गए। इसमें प्रखंड के सुदूरवर्ती गांवों के किसानों को चना, मसूर, मक्का और सरसों के बीज उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ अनुरंजन झा, प्रखंड प्रमुख शांति देवी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अंबुज जायसवाल, जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी, बीटीएम अमित कुमार मौर्य, कुणाल कुमार, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद यादव और सांसद प्रतिनिधि शुक्लेश राय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर बीडीओ अनुरंजन ने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ वैज्ञानिक तकनीक अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उन्नत बीजों का चयन, समय पर बुआई, मिट्टी की गुणवत्ता के अनुसार खाद...