गढ़वा, अगस्त 20 -- Garhwa News: गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव निवासी मोती चौधरी की पत्नी 73 वर्षीया मानमती देवी को गुरुवार को खेत में काम करने के दौरान सांप ने दायें पैर में डंस लिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मानमती खेत में काम करने गई थी। उसी दौरान सांप ने उसके दायें पैर में डंस लिया। सांप के डंसने के बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तत्काल उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...