गढ़वा, जुलाई 26 -- Garhwa News: गढ़वा। मझिआंव थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी कामेश्वर पाल व उसकी पत्नी शिवकुमारी देवी विषैला खाना खाने से शनिवार को गंभीर रूप से बीमार हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में कामेश्वर पाल ने बताया कि उनके खेत पर खाना बनाए थे। खाना बनाने के बाद उसमें कोई विषैला जंतु गिर गया था। उसका उन्हें पता नहीं चला। उसी खाना को उन्होंने खाया। उसके कुछ देर बाद दोनों पति-पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। परिजन मौके पर पहुंचकर दोनों को मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्...