गढ़वा, अक्टूबर 25 -- Garhwa News: मेराल। पुलिस ने शनिवार की रात विशेष छापेमारी अभियान चलाकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में थाना क्षेत्र के करकोमा गांव निवासी आलोक तिवारी और नागेंद्र चौधरी शामिल हैं। थाना प्रभारी रवि कुमार केसरी के नेतृत्व में 24 अक्टूबर की रात यह अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य विभिन्न मामलों के आरोपियों, वारंटियों और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ न्यायालय से जारी वारंट एवं कुर्की आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करना था। रविवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...