गढ़वा, अगस्त 9 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल में रविवार को एक डेंगू मरीज मिला है। मरीज की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी अजय बिंद के पुत्र हरि बिंद के रूप में की गई। हरि ने बताया कि वह विशाखापट्टनम मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। वहां 20 दिन काम करने के बाद उसे बुखार हो गया। उसके बाद उसने इलाज कराना शुरू किया। उसके बाद भी उसकी तबीयत ठीक नहीं हुई। उसके बाद वह अपने घर चला आया। घर आने के बाद उसकी जांच कराई गइ्र। जांच में वह डेंगू बुखार से पीड़ित पाया गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उधर अस्पताल प्रबंधन भी उसके इलाज को लेकर गंभीर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...