गढ़वा, जुलाई 7 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। कांडी मुख्य बाजार में पहली बारिश के बाद हुए जलजमाव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने मिशन जनकल्याण अभियान के तहत अपने निजी खर्च से जाम नालियों की सफाई कराई। जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से बाजार की मुख्य नालियों की सफाई कर जलनिकासी व्यवस्था बहाल की गई। सफाई अभियान के दौरान विधायक प्रतिनिधि आसित सिंह, अंचलाधिकारी राकेश सहाय, थाना प्रभारी असफाक आलम ,जिला परिषद प्रतिनिधि दिनेश कुमार, मुखिया विजय राम, बीडीसी अभिनंदन शर्मा, राजद प्रखंड अध्यक्ष जगदीश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। गौरतलब हो कि हाल ही में हुई मध्यम बारिश में ही कांडी मुख्य बाजार जलमग्न हो गया था। सड़कें तालाब में तब्दील हो गई थीं। उससे ससे दुकानदारों...