Garhwa News: विद्यालयों के सामाजिक अंकेक्षण पर जनसुनवाई शुरू, आज भी होगी
गढ़वा, सितम्बर 28 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। वित्तीय वर्ष 2026-27 में विद्यालयों में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने को लेकर बरडीहा प्रखंड सभागार में सोमवार से दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई शुरू हुई। जनसुनवाई में मध्याह्न भोजन सहित विद्यालयों से संबंधित विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की सामाजिक अंकेक्षण रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला शिक्षा अधीक्षक के निर्देश के आलोक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी-सह-समन्वयक, प्रखंड संसाधन केंद्र बरडीहा की ओर से जनसुनवाई का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुई प्रक्रिया में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह की मौजूदगी में सामाजिक अंकेक्षण के दौरान सामने आए बिंदुओं, आपत्तियों और रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया गया।जनसुनवाई के दौरान विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.