गढ़वा, अक्टूबर 2 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती व अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी गांधीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और सेवा का अनुपम उदाहरण है। गांधी जयंती केवल उन्हें स्मरण करने का दिन नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को व्यवहार में उतारने की प्रेरणा लेने का अवसर भी है। समाज में शांति, सद्भाव, स्वच्छता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना ही गांधीजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।पुलिस यह भी ...