Garhwa News: वार्ड 17 की समस्याओं से डीसी को कराया गया अवगत
गढ़वा, जुलाई 28 -- Garhwa News: गढ़वा। मंगलवार को श्री बंशीधर नगर नग पंचायत क्षेत्र के वार्ड 17 के विभिन्न मुद्दों पर वार्ड पार्षद ओम प्रकाश चौबे ने डीसी से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि वार्ड में एनएच से लेकर के सुशील चौबे के घर तक पीसीसी पथ का निर्माण हुआ था। निर्माण के कुछ दिन बाद ही टूट गई। विभिन्न जगहों पर जलजमाव की समस्या है। वहीं कनीय अभियंता की घोर लापरवाही के चलते एप्रोच रोड का निर्माण नहीं किया गया। वार्ड पार्षद ने मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय पाल्हे कला का जर्जर भवन कभी भी धराशाई हो सकता है। उससे बच्चों के जान माल का नुकसान हो सकता है। उनकी मांगों पर डीसी की ओर से सकारात्मक आश्वासन दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.