गढ़वा, जुलाई 26 -- Garhwa News: भंडरिया। पुलिस ने बिंदा गांव निवासी वारंटी 36 वर्षीय बितन सिंह को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। सकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि अभियुक्त बितन बहुत दिन से फरार चल रहा था। वह भंडरिया पुलिस को हमेशा चकमा देकर भागने में सफल हो जा रहा था। भंडरिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...