गढ़वा, जुलाई 22 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। महादलित परिवार की ओर से मंगलवार को प्रखंड कार्यालय में लगे जनता दरबार में आवेदन देकर वर्षों से आने-जाने का रास्ता कुछ लोगों के द्वारा रोके जाने की शिकायत की गई थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह बुधवार को 13 किलोमीटर पैदल चलकर महादलित परिवार के गांव भुइयां टोला पहुंचे। बीडीओ कीचड़ व नदी पैदल पार कर वहां पहुंचे। वहां जाने के बाद बीडीओ ने बताया कि रास्ता सरकारी होने के बावजूद भी कुछ समुदाय विशेष के लोगों के द्वारा रोका गया था। उससे दलित परिवार के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। जनता दरबार में दिए आवेदन के आलोक में यह कार्रवाई की गई। वर्षों से बंद पड़े रास्ते को खुलवाया गया। टोले में करीब 40 भुइयां परिवार के सदस्य हैं.

मामला सुलझाने के प्रयास बीडीओ के ...