गढ़वा, जुलाई 30 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार गढ़वा की ओर से गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाया गया। उक्त अवसर पर सभी शक्तिपीठों एवं प्रज्ञा केंद्रों में गायत्री हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर गायत्री परिवार की ओर से अपने गुरु के प्रति समर्पण व्यक्त करते हुये युग निर्माण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिये संकल्प लिया गया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर काफी संख्या में परिजनों ने सवा लाख गायत्री जप के अनुष्ठान का भी संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बच्चों ने मोहा मनसमारोह का आयोजन स्थानीय उत्सव गार्डेन के सभागार में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समिति के बैनर तले जिलास्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उसमें जिले भर के विभिन्न विद्यालयों के 50 शिक्षकों को उनकी उत्कृ...