गढ़वा, अक्टूबर 6 -- Garhwa News: गढ़वा। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के मकरी गांव में सोमवार की शाम आपसी विवाद में लोहे के रॉड से हमला कर एक किशोर ने हरेंद्र कुमार यादव के पुत्र 14 वर्षीय आदित्य कुमार यादव को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। आदित्य शौच के लिए घर से बाहर निकला था। उसी दौरान पूर्व के किसी विवाद को लेकर गांव के ही दीपक यादव, पिता विनय प्रसाद यादव ने उस पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। हमले में आदित्य के सिर में गंभीर चोट लगी। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, सदर अस्पताल में उसका इलाज जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...