गढ़वा, जुलाई 21 -- Garhwa News: श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया चौबे का स्टेशन रोड में सोमवार को भवनाथपुर विधानसभा स्तरीय कार्यालय का शुभारंभ किया गया। कार्यालय का उद्घाटन विधिवत पूजा अर्चना के बाद अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष शिवधारी राम, विश्रामपुर के युवा समाजसेवी विकास दुबे, कांडी के प्रमुख सत्येंद्र पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने फीता काटकर किया।

कार्यालय के शुभारंभ के उद्देश्य उक्त मौके पर अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष शिवधारी ने कन्हैया चौबे की ओर से कार्यालय खोले जाने पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुये कहा कि यह कार्यालय गरीबों के लिये वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय में अपनी समस्या को लेकर आने वाले लोगों को समाधान की दिशा में हरसंभव सहयोग किया जायेगा। वहीं कन्हैया ने कहा कि प्रदेश की हेमं...