गढ़वा, अक्टूबर 3 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। डीएवी मॉडल स्कूल में शनिवार को लायंस क्लब ऑफ गढ़वा सिटी की ओर से दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन क्लब के जिला अध्यक्ष लखन प्रसाद कश्यप ने दीप प्रज्वलित कर किया। उस दौरान विद्यालय के बच्चों के दांतों की जांच कर उन्हें दांतों की स्वच्छता और देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार ने बच्चों को दांतों की नियमित सफाई, सही तरीके से ब्रश करने तथा मुंह की स्वच्छता बनाए रखने के बारे में जानकारी दी। लायन दया शंकर गुप्ता, अनिल शर्मा ने अपने विचार रखे। शिविर के आयोजन में स्कूल के निदेशक सुशील केशरी, प्राचार्य गुलाम सरवर, अंजनी कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश शर्मा, आरती देवी, मीनाक्षी कुमारी, दीप्ति कुमारी, सिमरन कुमारी, पीहू सोनी और अलका कुमा...