गढ़वा, जुलाई 15 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय सहित आसपास के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक ओर बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी लोगों का जीना मुहाल कर रही है। वहीं दूसरी ओर बार-बार बिजली गुल होने से राहत के सभी इंतजाम बेअसर साबित हो रहे हैं। विभाग का दावा है कि जिले को पर्याप्त मात्रा में बिजली मिल रही है और उसी के अनुरूप बिजली का सप्लाई भी किया जा रहा है। सिर्फ शहरी क्षेत्र के कचहरी से लेकर मेन रोड तक निर्माणाधीन सड़क वाले भाग में पर्याप्त मात्रा में बिजली का सप्लाई नहीं हो रहा है। यह भी पढ़ें- Siwan News जिले में रोजाना औसतन 3 से 5 घंटे हो रही बिजली की कटौती विभागीय अधिकारियों के अनुसार उक्त क्षेत्र में पुराने पोल और तार को हटाकर ऊंचाई वाले पोल लगाया जा रहा ह...