Garhwa News: लंबित व अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें: डीसी
गढ़वा, अगस्त 13 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिले में संचालित विकास योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान, मनरेगा, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन, युक्तधारा सहित पंचायती राज विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। डीसी ने सभी बीडीओ व संबंधित पदाधिकारियों को विकास योजनाओं की गति बढ़ाने, लंबित व अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं का वास्तविक लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उसमें किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Hardoi News: प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.