गढ़वा, जुलाई 11 -- Garhwa News: बड़गड़ , प्रतिनिधि । बरवाडीह-चिरमिरी-अंबिकापुर रेल निर्माण संघर्ष समिति बड़गड़ की कोर कमेटी के सदस्यों ने शनिवार को बड़गड़ के नवपदस्थापित प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान समिति के सदस्यों ने बीडीओ से बरवाडीह-चिरमिरी-अंबिकापुर रेल परियोजना के पुराने प्रस्तावित मार्ग के अनुरूप भंडरिया-बड़गड़ क्षेत्र को रेल नेटवर्क से जोड़ने के आंदोलन में प्रशासनिक स्तर पर सहयोग करने का आग्रह किया। समिति के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह रेल परियोजना आदिवासी बहुल एवं पिछड़े क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी आकांक्षा से जुड़ी हुई है। उनके पूर्वजों ने भी इस रेल लाइन के निर्माण का सपना देखा था, जिसे अब साकार किया जाना चाहिए। समिति ने कहा कि भंडरिया,बड़गड़...