गढ़वा, नवम्बर 2 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पुतुर गांव स्थित हरैया टोला निवासी 32 वर्षीय पोकलेन ऑपरेटर सकेंद्र बैठा का शव उत्तर प्रदेश के डाला में रेलवे ट्रैक पर संदेहास्पद परिस्थिति में बरामद हुआ है। रविवार की रात हुई इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रविवार देर शाम शव पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सकेंद्र की असामयिक मौत से हरैया टोला के ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। ग्रामीणों के अनुसार, वह परिवार की जिम्मेदारियां निभाने के लिए 10 वर्षों से घर से दूर रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। उसकी मौत से परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। रेलवे ट्रैक पर शव मिलने पर परिजन और ग्रामीण उसकी मौत की वास्तविक वजह जानना चाहते हैं। उन्होंने म...