गढ़वा, अगस्त 16 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित सभी स्कूल एवं कॉलेजों में हर्षोल्लास, उमंग एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सभी संस्थानों में निर्धारित समय पर झंडोत्तोलन किया गया। उसके पश्चात विद्यार्थियों ने पिरामिड, राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान की सुंदर प्रस्तुति देकर समारोह में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण बना दिया। आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय ने स्वतंत्रता दिवस पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व राष्ट्र के गौरव, त्याग, बलिदान और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता एवं विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Ara News: शैक्षणिक संस्थानों में प्रभात...