Garhwa News: राधिका नेत्रालय में 35 मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन
गढ़वा, नवम्बर 4 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के चिरौंजिया मोड़ स्थित राधिका नेत्रालय में बुधवार को निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 35 जरूरतमंद मरीजों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया। इस पहल के माध्यम से नेत्रालय जरूरतमंद लोगों को आंखों की रोशनी लौटाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है। नेत्रालय की निदेशक पायल गुप्ता ने बताया कि अब तक राधिका नेत्रालय के माध्यम से कुल 432 लोगों का निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के उद्देश्य से आगे भी नियमित रूप से निशुल्क ऑपरेशन शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के साथ जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकतानुसार चश्मा भी उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें बेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.